हृदय में छेद का सफल आपरेशन हुआ, हंस फाउंडेशन ने पूरा खर्च वहन किया।
जीपीएम – मध्यप्रदेश के कोतमा में निवासरत मो असफाक मंसूरी की छोटी बेटी ऐल्हाम मंसूरी को डाक्टरों ने बताया था कि उनके हृदय में छेद है जिसका आपरेशन किया जाना जरूरी है।
यह आपरेशन लगभग छः लाख रुपए का होना था लेकिन मो असफाक मंसूरी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह यह खर्च वहन करने में सक्षम नहीं थे।
अपनी बेटी को इलाज के लिए मुंबई के एस आर सी सी चिल्ड्रन हास्पिटल नारायणा हेल्थ अस्पताल मुंबई
ले जाया गया जहां पर मुंबई की हंस फाउंडेशन द्वारा बच्ची के हार्ट सर्जरी का पूरा खर्च वहन किया।