केंद्र का बजट जनविरोधी, युवा-विरोधी और गरीब-विरोधी: एड. अमित शुक्ला

0

केंद्र का बजट जनविरोधी, युवा-विरोधी और गरीब-विरोधी: एड. अमित शुक्ला
कटनी।। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखा प्रहार करते हुए इसे पूरी तरह जनविरोधी, युवा-विरोधी और गरीब-विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की जरूरतों को दरकिनार कर केवल पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
एड. शुक्ला ने कहा कि देश का युवा आज भयानक बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर न कोई ठोस योजना है और न ही कोई स्पष्ट रोडमैप। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों की घोर उपेक्षा की गई है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा।
उन्होंने उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार एक ओर योजनाओं का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1150 तक पहुंच चुकी है, जिससे गरीब महिलाओं की रसोई पर सीधा प्रहार हुआ है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेलगाम कर दिया है और आम आदमी की थाली दिन-प्रतिदिन छोटी होती जा रही है।
एड. अमित शुक्ला ने आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। यह बजट युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला, गरीबों की अनदेखी करने वाला और महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार टैक्स चोरों को संरक्षण दे रही है, जबकि ईमानदार करदाताओं पर लगातार बोझ बढ़ाया जा रहा है।
कांग्रेस की मांगों को रखते हुए एड. शुक्ला ने कहा कि सरकार को तुरंत महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करना चाहिए,पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम घटाने चाहिए
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष पैकेज घोषित करना चाहिए,युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए,टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ा कानून लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed