टूटी दरिंदगी की साजिश पहाड़ियों में हैवानियत करने वाले गिरफ्तार अमकुही पहाड़ी क्षेत्र बना अपराध का अड्डा

0

टूटी दरिंदगी की साजिश पहाड़ियों में हैवानियत करने वाले गिरफ्तार अमकुही पहाड़ी क्षेत्र बना अपराध का अड्डा
कटनी।। जिले के थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज प्रकरण का पुलिस ने तेज़, सटीक और प्रभावी कार्रवाई के साथ खुलासा कर दिया है। जिस तेजी और सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया गया था, उसी फुर्ती और सख़्ती से पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
27 जनवरी को थाना रंगनाथनगर में रेशमा खान, निवासी बरगवां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री 26 जनवरी की शाम लगभग 7:30 बजे से लापता है। मामला दर्ज होते ही इसकी गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी रंगनाथ अरुणपाल सिंह ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। सूचना के आधार पर थाना माधवनगर एवं रंगनाथनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुमशुदा बालिका को अमकुही पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। महिला अधिकारी द्वारा परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की गई। बालिका ने जो आपबीती बताई, उसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। उसने बताया कि बाजार जाते समय परिचित व्यक्तियों के साथ अमकुही पहाड़ियों में ले जाया गया, जहां अलग-अलग घटनाक्रमों में जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया।प्रकरण में एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया, जिसने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को अमकुही क्षेत्र से धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ सक्कू पिता विजय आदिवासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अमकुही, राजकुमार उर्फ भस्सू पिता स्व. संतोष आदिवासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमकुही, एक विधि विरुद्ध बालक पूछताछ में तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की साजिश और वारदात को स्वीकार किया। आरोपी अभिषेक उर्फ सक्कू के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त सब्बल भी जप्त किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई पीड़िता के लिए न्याय की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed