युवा शक्ति का प्रदर्शन: श्याम टेलर के कटनी आगमन पर पारस जैन की दमदार मौजूदगी, जैन के नेतृत्व में सशक्त हुआ संगठन
युवा शक्ति का प्रदर्शन: श्याम टेलर के कटनी आगमन पर पारस जैन की दमदार मौजूदगी, जैन के नेतृत्व में सशक्त हुआ संगठन
कटनी।। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के कटनी आगमन पर आज़ाद चौक राजनीति के केंद्र में नजर आया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार एवं मुड़वारा मंडल अध्यक्ष पारस जैन ने अपने समर्थकों के साथ भव्य और गर्मजोशी से स्वागत कर जिले के राजनीतिक समीकरणों को स्पष्ट संकेत दे दिए।
युवाओं की बड़ी और संगठित मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि पारस जैन न केवल संगठन में गहरी पकड़ रखते हैं, बल्कि वे जिले में युवा नेतृत्व का मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। आज़ाद चौक पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां युवाओं की एकजुटता और अनुशासित शक्ति देखने को मिली।
कार्यक्रम में मंच पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जैन की भूमिका विशेष रूप से प्रमुख रही। अपने पूरे कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की रीति-नीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने वाले पारस जैन का पार्टी के प्रति समर्पण जिले में सर्वविदित है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला इकाई ने निरंतर सक्रियता, अनुशासन और चुनावी मजबूती का परिचय दिया है। यही कारण है कि युवा मोर्चा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक, संगठन में उनके नेतृत्व को भरोसे और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
इस दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित मृदुल द्विवेदी, शशांक श्रीवास्तव, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेंले, अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र चम्पुरिया, अभिलेख ताम्रकार, शुभ सोनी, राघवेंद्र गोयनका, सचिन निषाद, अविरल शुक्ला, हर्षित पटेल, रोहित जैन, ऋतिक यादव, सुबोध विश्वकर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, इंद्र मिश्रा, प्रखर द्विवेदी, अंकुश रैकवार, नितिन शीतरे, ऋतिक कुंडे, संस्कार मिश्रा, प्रमोद पाठक, जतिन निषाद, वीरेंद्र ताम्रकार, दीपक बिचपुरी, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह आयोजन केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले संगठनात्मक निर्णयों से पहले शक्ति प्रदर्शन का स्पष्ट संकेत था। पारस जैन द्वारा युवाओं को एक मंच पर संगठित कर बृहद रूप में प्रस्तुत करना यह दर्शाता है कि वे जिले में युवा मोर्चा की कमान संभालने की पूरी क्षमता और जनसमर्थन रखते हैं। कुल मिलाकर, श्याम टेलर के कटनी आगमन ने जिले की राजनीति को नई ऊर्जा दी है, वहीं पारस जैन के सशक्त नेतृत्व और सक्रिय दावेदारी ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।