नागरिकों की आवाज सुनेगी नगर सरकार, 10 फरवरी को महापौर जनसुनवाई जनता की समस्याओं पर सीधे संवाद का अवसर

0

नागरिकों की आवाज सुनेगी नगर सरकार, 10 फरवरी को महापौर जनसुनवाई जनता की समस्याओं पर सीधे संवाद का अवसर
कटनी।। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा मंगलवार, 10 फरवरी को महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जनसुनवाई प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में आयोजित होगी।
जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से सुनेंगी। साथ ही वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समय-सीमा में निराकरण हेतु स्पष्ट निर्देश देंगी, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। महापौर जनसुनवाई का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा जवाबदेही को सशक्त बनाना है। इस पहल से नागरिकों को बिना किसी बाधा के अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर नगर निगम कार्यालय पहुंचें तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed