निगमायुक्त तपस्या परिहार बस स्टैंड जोन कार्यालय में करेंगी जनसुनवाई महापौर प्रीति संजीव सूरी की मौजूदगी में निगम कार्यालय में भी होगा समाधान शिविर

0

निगमायुक्त तपस्या परिहार बस स्टैंड जोन कार्यालय में करेंगी जनसुनवाई
महापौर प्रीति संजीव सूरी की मौजूदगी में निगम कार्यालय में भी होगा समाधान शिविर
कटनी।। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें महापौर प्रीति संजीव सूरी उपस्थित रहेंगी। वहीं, निगमायुक्त तपस्या परिहार मंगलवार को प्रातः 11 बजे से बस स्टैंड स्थित जोन कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें एवं सुझाव सुनेंगी। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, स्वच्छता, कर, पेंशन, निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर निगम से जुड़े अन्य विषयों पर नागरिक अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए निगमायुक्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी और प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed