मध्यप्रदेश बजट पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की प्रतिक्रिया
मध्यप्रदेश बजट पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की प्रतिक्रिया
कटनी/विजयराघवगढ़।। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट को लेकर संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक विजयराघवगढ़ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला, युवा, किसान और गरीब सहित समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने वाला तथा हर गांव, हर शहर और हर नागरिक के सपनों को साकार करने वाला पूर्णतः जनहितैषी बजट है।
विधायक पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और यह बजट प्रदेश को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और विकास कार्यों के प्रावधान किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों को गति मिलेगी। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश और विजयराघवगढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।