सगे भाइयों पर 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जर्जर भवन को अपना बताकर किया सौदा, पुलिस जांच में जुटी

0

सगे भाइयों पर 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जर्जर भवन को अपना बताकर किया सौदा, पुलिस जांच में जुटी
कटनी।। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो सगे भाइयों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का संबंध समाजवादी पार्टी से बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पिता दीपचंद्र गुप्ता ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि सुभाष वार्ड निवासी मोहम्मद शकील व मोहम्मद जावेद दोनों के पिता मोहम्मद हुसैन ने मिशन चौक स्थित एक जर्जर भवन को अपना बताते हुए उससे सौदा तय किया। आरोपियों ने बयाना के रूप में 5 लाख रुपये भी प्राप्त कर लिए। फरियादी का आरोप है कि बाद में जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिस जर्जर भवन को आरोपी अपना बताकर सौदा कर रहे थे, वह वास्तव में मुन्ना कुरैशी के नाम दर्ज है। बताया गया कि आरोपी दोनों भाई उक्त भवन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए थे और उसी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच, गवाहों के बयान और संपत्ति के स्वामित्व से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed