जिला ब्राम्हण समाज द्वारा 25 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न

0

जिला ब्राम्हण समाज द्वारा 25 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न
कटनी। ब्राम्हण सतसंग भवन में जिला जिला ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से ब्राम्हण समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सतसंग भवन प्रांगण में सनातन हिंदू रीति–रिवाजों के अनुरूप विद्वान पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 25 ब्राम्हण बटुकों का विधि-विधान से उपनयन संस्कार कराया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं एवं परिजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। जिला ब्राम्हण समाज द्वारा बाहर से आए आगंतुक ब्राम्हणों के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष राजू शर्मा, महामंत्री सूर्यकांत गौतम, युवा अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, युवा महामंत्री नीरज चतुर्वेदी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed