कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

0

कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
कटनी।। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
शहर के पुरानी कचहरी चौराहा पर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने किया। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संसदीय मर्यादाओं के पालन की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की असंसदीय और आपत्तिजनक भाषा लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार इस तरह के बयान लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करते हैं, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए और उनसे इस्तीफा लिया जाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष करन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed