टेंट सामग्री चोरी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार, एक फरार,3.50 लाख का साउंड सिस्टम बरामद
टेंट सामग्री चोरी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार, एक फरार,3.50 लाख का साउंड सिस्टम बरामद
कटनी।। ढीमरखेड़ा पुलिस ने टेंट व साउंड सिस्टम चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों ने थाना पानउमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का साउंड सिस्टम जब्त किया है। 19 फरवरी 2026 को प्रार्थी अनिल पटेल 32, निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 फरवरी की दरम्यानी रात ग्राम पोडीकला स्थित सूरदास आश्रम में लगे उनके टेंट से अज्ञात चोर महंगी मशीनें चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 20 फरवरी 2026 को पुलिस ने ग्राम महनेर की पहाड़ी पर बने खंडहर मकान से आरोपी मनीष कुर्मी 25 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल, माइक स्टैंड तथा अहूजा कंपनी का एम्पलीफायर जब्त किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी परदेशी कोल 22, निवासी उमरियापान, को कुदवारी मोहल्ला उमरियापान से पकड़ा गया, जिसके पास से बॉस कंपनी की हेडऑप्टर मशीन, डीडी-3 डिजिटल मशीन, केबल, स्टूडियो मास्टर के मिक्सर व अन्य ऑडियो मशीनें बरामद की गईं।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना पानउमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले का तीसरा आरोपी गोलू कुर्मी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।,इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास तथा आरक्षक पंकज सिंह, अजय धुर्वे, देवेंद्र अहिरवार और कमोद कोल का विशेष योगदान रहा।