1200 से अधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड
1200 से अधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड
कटनी।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड रविवार को कटनी जिले में उत्साह और सहभागिता के साथ सुना गया। जिले के 1200 से अधिक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रभारी रवि खरे, सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने निवास पर परिवारजनों के साथ कार्यक्रम सुना। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी तथा निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने भी अलग-अलग स्थानों पर ‘मन की बात’ में सहभागिता की। मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में एआई, अंगदान, आस्था और सेवा जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने ‘इंडिया एआई इंपैक्ट’ शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए बताया कि एआई के माध्यम से प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण, पशु-चिकित्सा और किसानों को 24 घंटे सहायता जैसी पहलों ने वैश्विक मंच पर भारत की तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित किया है।
‘राजाजी उत्सव’ और प्रेरणादायक उदाहरण
प्रधानमंत्री ने 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘राजाजी उत्सव’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश गुलामी के प्रतीकों से आगे बढ़कर अपनी संस्कृति और विरासत को सम्मान दे रहा है। साथ ही उन्होंने छात्रों, खिलाड़ियों और देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हुए जनभागीदारी से विकास को नई गति मिलने की बात कही। जिले में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही, जिन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर नवाचार, सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।