12 घंटे में चोरी गई बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
12 घंटे में चोरी गई बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटनी।। रंगनाथनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च को राजेश कुमार तिवारी 54 वर्ष, निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड, हनुमान मंदिर के पास, थाना रंगनाथनगर ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 1:41 बजे उनकी काले-नीले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MA 3766 घर के बाहर खड़ी थी। वाहन में चाबी लगी होने के कारण अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल वाहन की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर शहर के विभिन्न स्थानों पर सर्चिंग की गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम पटेल 24 वर्ष, निवासी शंकर भटिया तेवरी, थाना स्लीमनाबाद, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, पवन पाठक, प्रमोद सिंह, रामनरेश शुक्ला, लालजी यादव, आरक्षक वीरेन्द्र, एनआरएस संदीप एवं रमजान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।