कक्षा पहली से चौथीं और छठवीं एवं सातवीं की परीक्षा के लिए समय सारणी जारी*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2026/शिक्षा सत्र 2025-26 में जिले में संचालित समस्त शासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानन्द हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठवीं एवं सातवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा समय सारणी जारी कर दिया गया है। समय सरणी के अनुसार 1 से 10 अप्रैल तक परीक्ष होगी। पहली से चौथी तक की परीक्षा प्रातः 9 से 11 बजे तक और छठवीं एवं सातवीं की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया है।

समय सारणी के अनुसार 1 अप्रैल बुधवार को कक्षा पहली की अंग्रेजी और कक्षा दूसरी, तीसरी एवं चौथी की हिन्दी और कक्षा छठवीं की गणित एवं कक्षा सातवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल शनिवार को कक्षा पहली की हिन्दी, दूसरी की गणित, तीसरी की पर्यावरण, चौथी की अंग्रेजी, छठवीं की सामाजिक विज्ञान और सातवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

समय सारणी के अनुसार 7 अप्रैल मंगलवार को पहली की गणित, दूसरी की अंग्रेजी, तीसरी की अंग्रेजी, चौथी की गणित, छठवीं की विज्ञान एवं सातवीं की गणित विषय की परीक्षा होगी। 8 अप्रैल बुधवार को छठवीं की संस्कृत-उर्दू एवं सातवीं की हिन्दी विषय, 9 अप्रैल गुरुवार को तीसरी की गणित, चौथी की पर्यावरण, छठवीं की हिन्दी एवं सातवीं की सामाजिक विज्ञान विषय और 10 अप्रैल शुक्रवार को पहली से चौथी कक्षा की उर्दू, छठवीं की अंग्रेजी एवं सातवीं की संस्कृत-उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *