मरवाही बीईओ संजय वर्मा ने पदभार संभाला कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। शिक्षक संगठनों के आपसी तालमेल व साथ से विभागीय सभी कार्यों को पूरा करना पहली प्राथमिकता रहेगी :बीईओ

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

जीपीएम गौरेला/ मरवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा जी का स्वागत अभिनंदन सहायक शिक्षक /शिक्षक फेडरेशन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की अगुवाई में कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर किया।इस अवसर में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कर्मचारियों ने भी सौजन्य मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा इसके पूर्व प्रभारी बीईओ,बीआरसीसी जैसे प्रशासनिक अनुभवों को प्राप्त कर चुके हैं वर्तमान में इनकी पदस्थापना वरिष्ठता आधार पर मूल पद व्याख्याता से प्रमोशन करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में की गई है और संजय वर्मा के द्वारा लम्बे अंतराल के बाद मरवाही बीईओ का कार्यभार संभाल लिया गया है।वहीं मरवाही ब्लॉक के पूर्व बीईओ आर.एन. चंद्रा ने पेंड्रा के प्रभारी बीईओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया गया है।

सौजन्य मुलाकात में कर्मचारियों ने विभागीय रूप से शिक्षकों की कई समस्याओं को अवगत कराया गया ।समस्याओं से अवगत होकर बीईओ संजय वर्मा ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा।शिक्षक संगठनों से बेहतर समन्वय व साथ से विभागीय सभी कार्यों को पूरा करना हमारे विभाग की पहली प्राथमिकता रहेगी ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश राठौर,ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा, कृष्णदत्त मिश्रा,महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, बलराम तिवारी,अमित राय,आलोक शुक्ला, विनय राठौर,इंद्रपाल चंद्रा, नलिनी राय, जितेंद्र जायसवाल,हेमा शर्मा, आरती राय, दीपक तिवारी,दीपचंद गुप्ता,कमलेश चंद्रा, गौरी शंकर मौर्य, पंचराम केंवट, दिनेश राय ,परमेन्द्र राय, विष्णु गुप्ता,मनोज कुमार पाण्डेय,दिलीप राय,मनोज प्रजापति सहित विकासखंड के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed