गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: श्री ओमप्रकाश अग्रवाल बंका और श्री विरेन्द्र बघेल बने जिला कांग्रेस के नए प्रवक्ता
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 25 मार्च 2026: जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.) ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जिले के लिए नए प्रवक्ताओं की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गजमती भानू द्वारा आज आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
पार्टी के विचारों और नीतियों को जनता तक मजबूती से पहुँचाने के लिए निम्नलिखित नेताओं को जिला-प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है:
1. श्री ओमप्रकाश अग्रवाल बंका
2. श्री विरेन्द्र बघेल यह महत्वपूर्ण नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी की अनुशंसा पर की गई हैं।
3.
इन नियुक्तियों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति प्राप्त है, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद माननीया श्रीमती ज्योत्सना महंत, कोटा विधायक माननीय श्री अटल श्रीवास्तव, लोकसभा प्रभारी माननीय श्री प्रशांत मिश्रा और जिला प्रभारी माननीय श्री शैलेश पाण्डेय जी शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त प्रवक्तागण जिले में पार्टी की आवाज को और अधिक बुलंद करेंगे एवं संगठन के विस्तार में अपना महती योगदान देंगे।