नन्हा चैम्पियन आर्य: 95% अंकों के साथ कक्षा में टॉप, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

0
शहडोल। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती,इसे साबित कर दिखाया है डीएवी पब्लिक स्कूल, बुढार के मेधावी छात्र आर्य चौधरी ने। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्य ने लगभग 95% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
आर्य की इस सफलता के पीछे उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत की बड़ी भूमिका रही। वे न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल रहे, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। खासतौर पर समूह कार्यों में उनका नेतृत्व और टीम भावना शिक्षकों को भी प्रभावित करती रही।
आर्य, पिता दीपक चौधरी(बुद्धू) एवं माता रेखा चौधरी के सुपुत्र हैं। उनकी माता ग्राम पंचायत पकरिया में उपसरपंच हैं, जबकि पिता एक प्रतिष्ठित कारोबारी व समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने आर्य की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “मेहनत और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।” वहीं, आर्य के माता-पिता ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे आगे भी बेटे को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देते रहेंगे, ताकि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सके। विद्यालय परिवार, शिक्षक और क्षेत्रवासियों ने आर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *