महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संगठन विस्तार के साथ सरकार पर बोला हमला

0

महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संगठन विस्तार के साथ सरकार पर बोला हमला
कटनी।। मध्यप्रदेश में बढ़ती महंगाई और आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच महिला कांग्रेस ने कटनी में संगठनात्मक सक्रियता के साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी विजयलक्ष्मी मिश्रा के प्रथम कटनी आगमन को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन और संगठन विस्तार के रूप में प्रस्तुत किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से जोड़कर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक के बाद महिला कांग्रेस ने बरगवां स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आम जनता की परेशानियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ा है।
प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं तो महिला कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, उपभोक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला,माधुरी जैन आदिता वर्मा, कल्पना पाठक, गीता निषाद,आकांक्षा मिश्रा, मीना पटेल, रूपा पाठक,सुमन सैनी, दुर्गावती कोल,सौम्या रांधेलिया,मीनाक्षी बलवी , हेमा शर्मा,नीरा, राजेश जाटव, अंकिता सिंह, लक्ष्मी सिंह दिग्विजय सिंह, आफताब अहमद, अभिषेक शिवहरे, रमेश अहिरवार, दिलदार खान, हर्षित मिश्रा, कौशल मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा, अजय गोटिया, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, मंगल चौधरी , कमला पांडे, सरस्वती शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, महिला कांग्रेस का यह कार्यक्रम केवल संगठनात्मक बैठक नहीं बल्कि बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीतिक शुरुआत माना जा रहा है। आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस अब महिलाओं और महंगाई जैसे जनभावनात्मक मुद्दों को केंद्र में रखकर मैदान में उतरती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed