किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

0

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कटनी।। किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई एवं समर्थन मूल्य खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान खाद, बीज, सिंचाई, बिजली एवं फसलों के उचित दाम जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारदाने की कमी, स्लॉट बुकिंग में अव्यवस्थाएं तथा 50 किलो के स्थान पर 51.400 किलो तक तौलाई किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने मांग की कि खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाया जाए तथा किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। वहीं संगठन महासचिव प्रेम बत्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और उसे फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन कार्यक्रम में रजनी वर्मा, राजेश जाटव, कमल पांडे, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, आफताब अहमद चोखे भाईजान, राहुल होतवानी, इस्तियाक अहमद, नारायण निषाद, विजय मंगल चौधरी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, सचिन गर्ग, शुभम मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा, अजय वर्मा, विजय चंदवानी, सुरेश लालवानी, आदित्य सिंह, राजीव दुबे, इकलाख अहमद, शशि शेखर भारद्वाज, रमेश प्यासी, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुरेंद्र श्रीवास, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, राहुल सिंह, हर्ष सेन, सोनू चौहान, दिलदार खान, विजय, यूसुफ खान, अमन कुमार कोल, हर्षित मिश्रा, रवि मंगलानी एवं सुनील सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed