पुलिसिया रवैये पर गिरी गाज चौकी में श्रमिक से दुर्व्यवहार ,पद का दुरुपयोग पड़ा भारी ASI और आरक्षक सस्पेंड पुलिस अधीक्षक ने तत्काल की कार्रवाई, सीएसपी को सौंपी निष्पक्ष जांच

0

पुलिसिया रवैये पर गिरी गाज चौकी में श्रमिक से दुर्व्यवहार ,पद का दुरुपयोग पड़ा भारी ASI और आरक्षक सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल की कार्रवाई, सीएसपी को सौंपी निष्पक्ष जांच
कटनी। आमजन के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट और अनुचित व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड चौकी में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरवारा कौड़िया निवासी श्रमिक अविनाश प्रजापति द्वारा 22 मई 2026 को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत एवं प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि चौकी बस स्टैंड कटनी में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 694 अनमोल कुमार एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बाल गोविंद प्रजापति द्वारा बिना पर्याप्त प्राथमिक तस्दीक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए संबंधित श्रमिक को चौकी में रोककर उसके साथ मारपीट की गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का व्यवहार गंभीर रूप से असंवेदनशील पाया गया। साथ ही पद के दुरुपयोग एवं आमजन के प्रति अनुचित आचरण के संकेत भी सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर रक्षित केन्द्र कटनी संबद्ध कर दिया है।


पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक को प्राथमिक जांच सौंपी गई है। वहीं बस स्टैंड चौकी प्रभारी की भूमिका को लेकर भी अलग से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक की इस त्वरित कार्रवाई को आमजन के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता एवं आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed