नाली-नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
नाली-नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
कटनी। नगर निगम द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था को लेकर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लगभग 22 लाख रुपये की लागत से नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, पार्षद फ़ामिदा आफ़ताब चोखे भाई एवं अर्चना विनीत जायसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जैन कॉलोनी एवं मंगवाई कॉलोनी में होने वाले इन निर्माण कार्यों से वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर महापौर ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।