नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर:-30 जून तक वार्षिक जलकर जमा करने पर 1 माह के जलकर की विशेष छूट
नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर:-30 जून तक वार्षिक जलकर जमा करने पर 1 माह के जलकर की विशेष छूट
कटनी।। नगर पालिक निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई अग्रिम वार्षिक जलकर भुगतान योजना को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। योजना के अंतर्गत वार्षिक जलकर का एकमुश्त भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 1 माह के जलकर के बराबर विशेष छूट दी जा रही है। निगम प्रशासन के अनुसार 27 मई तक नगर के लगभग 200 से अधिक उपभोक्ताओं ने अग्रिम जलकर जमा कर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। निगम ने बताया कि योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते निगम कार्यालय या अपने नजदीकी जोन कार्यालय में पहुंचकर वार्षिक जलकर जमा करें और एक माह की छूट का लाभ उठाएं। प्रशासन का कहना है कि समय पर कर भुगतान से शहर की पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।