पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दलबीर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर राजेंद्रग्राम में जुटेगा जनसैलाब, सांसद हिमाद्री सिंह ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम की जानकारी

0

शहडोल। संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह जी की 26वीं पुण्यतिथि आगामी 2 जून 2026 को उनके गृह नगर राजेंद्रग्राम में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी, जिसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्वर्गीय सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले इस भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जहाँ उनके जीवन दर्शन और जनसेवा के कार्यों को याद किया जाएगा। शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह और उनके भाई रुद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजेंद्रग्राम स्थित उनके निज निवास पर विशेष सभा का आयोजन किया गया है, यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक अनवरत चलेगा जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से लोग आकर अपनी भावांजलि अर्पित करेंगे। गौरतलब है कि स्वर्गीय दलबीर सिंह जी का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है और उन्होंने केंद्रीय राजनीति में रहते हुए शहडोल संभाग सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए जो नीव रखी थी, उसी का परिणाम है कि आज भी लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। कार्यक्रम के दौरान न केवल पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, बल्कि उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उनके सिद्धांतों पर चर्चा भी की जाएगी ताकि युवा पीढ़ी उनके संघर्षों से प्रेरणा ले सके। सांसद हिमाद्री सिंह ने क्षेत्र के सभी आदरणीय स्वजनों और समस्त परिजनों से अपील की है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्वर्गीय सिंह के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करें। इस आयोजन को लेकर राजेंद्रग्राम में सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहाँ समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और ग्रामीण अंचलों से आए लोग अपने प्रिय नेता को नमन करने जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *