‘आत्म मंथन’ का संदेश देंगे नन्हे बाल संत, 14 जून को  होगा भव्य निरंकारी बाल संत समागम

0
शहडोल। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आगामी 14 जून रविवार को शहडोल में भव्य ‘निरंकारी बाल संत समागम’ का आयोजन किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से आयोजित इस विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का मुख्य विषय “आत्म मंथन” रखा गया है। समागम का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और मानवता के संस्कारों को विकसित करना है।
शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
सीधी जोन-23A के अंतर्गत आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बाणगंगा मेला मैदान रोड स्थित रुद्राक्ष पैलेस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
समागम में नन्हे बाल संत गीत, भजन, विचार और प्रेरणादायी कविताओं के माध्यम से ईश्वर भक्ति, सदाचार, सेवा और मानव एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बच्चों में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का होगा संचार
आयोजकों के अनुसार समागम का मूल संदेश “सतगुरु ही आदर्श, सतगुरु ही आधार” है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे एक बेहतर नागरिक और संवेदनशील इंसान बन सकें।
श्रद्धालुओं से की सपरिवार शामिल होने की अपील
समागम को लेकर मिशन के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। जोनल इंचार्ज रमेश अग्रवानी, क्षेत्रीय संचालक संजय चौरसिया तथा शहडोल ब्रांच के मुखी घनश्यामदास आहूजा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन बच्चों को कुरीतियों और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए नैतिक एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed