लमतरा सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल 1 मरीज जबलपुर रेफर
लमतरा सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल 1 मरीज जबलपुर रेफर
कटनी।। लमतरा में रविवार को हुए बस व हाइवा की भिड़ंत से हुई दुर्घटना के बाद 26 घायलों में से 23 घायलों का जिला चिकित्सालय में और 3 घायलों का कन्हवारा शासकीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय रंजना पाल निवासी खेरई पुलिस थाना क्षेत्र कैमोर की कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से जिला चिकित्सालय में प्रारंभिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।