कोटा से राहुल गाँधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम ने देश के युवाओं की आवाज को दी नई ताकाल

0

कोटा से राहुल गाँधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम ने देश के युवाओं की आवाज को दी नई ताकाल
कटनी।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहूल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में देशभर के छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों एवं युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में पेपर लीक, परीक्षा निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी एवं शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि लाखों छात्र-युवा वर्षों की मेहनत के बाद भी समय पर परीक्षा, परिणाम एवं रोजगार से वंचित हो रहे हैं। राहुल गांधी ने छात्रों एवं युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करते हुए कहा कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा, समय पर भर्ती और बेहतर भविष्य की मांग कर रहा है। विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस पार्टी देशभर में छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से युवाओं की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोटा से प्रारंभ हुआ यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों एवं युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों एवं अधिकारों की आवाज है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं एवं भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण युवाओं में निराशा का वातावरण बना है, जिसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज राष्ट्रव्यापी छात्रों की गंज अभियान का शुभारंभ किया। यह 40 दिनो का अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्र अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा।
भाजपा सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पारदर्शिता और सुधार के नाम पर छात्रों पर थोपा था, लेकिन यह संस्था आज करोडों छात्रों के लिए National Trauma Agency बन चुकी है। देशभर में पिछले वर्षों में लगभग 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए, लेकिन आज तक किसी बड़े सरगना, राजनीतिक संरक्षण देने वाले व्यक्ति या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं हुआ। गिरफ्तार हुए तो सिर्फ छोटे दलाल और मोहरे, जबकि असली किंगपिन और भाजपाई संरक्षक हमेशा बचते रहे।
NEET UG 2026 का पेपर लीक इस सड़ चुकी व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों ने वर्षों की मेहनत, करोड़ों परिवारों ने अपनी जीवन भर की कमाई दांव पर लगाई, लेकिन परीक्षा फिर अष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इस घोटाले के बाद देशभर में 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिसमें देहरादून की रिया थापा ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। कई छात्रों ने अपने सुसाइड नोट में व्यवस्था से टूटने और भविष्य के अंधकार का उल्लेख किया।
अगर 20 से अधिक छात्रों की मौत, लाखों युवाओं का भविष्य और पूरे देश का भरोसा टूटना भी किसी मंत्री को पद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करता, तो जवाबदेही का अर्थ क्या रह जाता है?
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम् सिंह ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रThe cartilaginous fishes [[LONG PRESS KEY TO EDIT]] मोदी ने भी इस पूरे मु‌द्दे पर एक शब्द बोलना जरूरी नहीं समझा। जब छात्र सड़कों पर हैं, परिवार बर्बाद हो रहे हैं, आत्महत्याएं हो रही हैं और परीक्षाएं मज़ाक बन चुकी हैं, तब सत्ता की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि युवाओं की पीड़ा उनकी प्राथमिकता नहीं है।

कांग्रेस पार्टी की मांगें
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों, अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण से उनके संभावित संबंधपूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो. एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट ‘की जांच हो और हर चरण को सुरक्षित किया जाए’ तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो. परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समयत्तीमा पहले से घोषित हों और उनका सख्ती से पालन हो

छात्रों की गूंज जनसंवाद कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर कटनी द्वारा पत्रकार वार्ता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाया गया । कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय, आस्था प्लाजामें आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का ने तृत्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर अमित के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित शुक्ला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर,कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा,राकेश जैन सहित अन्य की उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed