जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कटनी।। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, पैसों के लेन-देन, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं पुलिस संबंधी शिकायतों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया। अन्य विभागों से संबंधित मामलों में आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed