पोल्ट्री फार्म में विवाद, बीच-बचाव करने गए कर्मचारी पर हमला

0

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगहना टोला स्थित मोनू पोल्ट्री फार्म में विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

शिकायतकर्ता तौशिफ मंसुरी मोनू पोल्ट्री फार्म में देखरेख का कार्य करता है।

10 जुलाई 2026 को मोहम्मद नफीस ने तौशिफ को फोन कर बताया कि मोती लाल मुर्गा खरीदने आया था और गोलू, बलराम सिंह और मुकेश सिंह मुर्गा निकाल रहे थे।

 

मोती लाल द्वारा नफीस को फोन पर जानकारी देने की बात पर तीनों आरोपी भड़क गए और झगड़ा करने लगे।

 

शाम करीब 4:00 बजे जब तौशिफ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आरोपी बलराम ने उसे गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

 

आरोपी बलराम ने अपने हाथ में पहने कड़े से तौशिफ की दाहिनी कलाई पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी।

 

विवाद के दौरान मोहम्मद नफीस और मोहम्मद सुहैल ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।

 

पुलिस कार्रवाई:

इस मामले में गौरेला पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को रात 21:23 बजे एफआईआर (FIR क्रमांक: 0288) दर्ज की है।

पुलिस ने आरोपी गोलू, बलराम सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed