जिस पर था शक, वही निकली चोर घर में चोरी की गुत्थी सुलझी, महिला गिरफ्तार घटना वाले दिन घर पहुंची थी संदिग्ध महिला, पूछताछ में खुला राज,सोने-चांदी के जेवर बरामद

0

जिस पर था शक, वही निकली चोर घर में चोरी की गुत्थी सुलझी, महिला गिरफ्तार
घटना वाले दिन घर पहुंची थी संदिग्ध महिला, पूछताछ में खुला राज,सोने-चांदी के जेवर बरामद


कटनी।। घर में हुई चोरी के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था,आखिर घर से सोने-चांदी के आभूषण कौन ले गया.घटना के दिन घर आने वाली एक महिला पर फरियादिया का शक था। ढीमरखेड़ा पुलिस ने इसी संदेह की कड़ी को पकड़कर जांच आगे बढ़ाई और पूछताछ के बाद चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया।
मामला ग्राम ढीमरखेड़ा का है। यहां रहने वाली मनीषा कोल, पति वीरेंद्र कोल (26 वर्ष) ने 4 अगस्त को थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 435/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) एवं 305(ए) के तहत जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान फरियादिया ने पुलिस को बताया कि चोरी वाले दिन ग्राम पहरुआ निवासी मलिका उर्फ शीतल कोल उसके घर आई थी। फरियादिया के संदेह के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।
इस तरह जिस चोरी ने घर में दहशत और सवाल खड़े किए थे, उसकी कड़ी एक ऐसी महिला तक पहुंची, जिस पर घटना के बाद से ही संदेह जताया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!