अभिरक्षा से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

0

अभिरक्षा से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। माधवनगर पुलिस ने अमकुही इन्डस्ट्रीयल एरिया माधवनगर क्षेत्र में हुई मई 2025 रात्रि में चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए आरोपी चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी, पकड़े गया चोर जुलाई 2026 में पूछताछ दौरान शौचालय जाने का बहना बताकर तेजी से दौड़कर जंगल, झाड़ी से छिपाव हासिल करते हुए भाग गया था जिसका पुलिस निरंतर सघनता से तलाश कर रही थी। पकड़ा गया चोर इतना शातिर था कि वह पूछताछ दौरान भी चकमा देकर शोचालय का बहाना बनाकर फरार हो गया था। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित माधवनगर पुलिस द्वारा थाना माधवनगर अंतर्गत चोरी के अभिरक्षा से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
माधवनगर पुलिस आरोपी सोनू साहू उर्फ काला पिता कल्लू साहू उम्र- 24 वर्ष निवासी बिलहरी थाना कुठला हाल संतनगर थाना कोतवाली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही थी तभी आरोपी द्वारा थाना पर शौचालय जाने के बहना बनाकर फरार हो गया था जिसके विरूद्ध पुलिस ने अभिरक्षा में फरार होने के संबंध में अपराध अप. क्रं.625/26 धारा 262 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर निरंतर तलाश कर रही थी जिसे पुनः पुलिस द्वारा अधक प्रयास बाद मुखबिर सूचना पर कैलवारा से पकड़ा गया। जिसे 24/08/26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed