सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त ,ढीमरखेड़ा के तीन विक्रेताओं पर दिए एफआईआर के निर्देश,कटनी में एक शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित

0

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त ,ढीमरखेड़ा के तीन विक्रेताओं पर दिए एफआईआर के निर्देश,कटनी में एक शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित


कटनी।। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्‍य की दुकानों में राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा की तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और नगर पालिक निगम कटनी क्षेत्र की एक शासकीय उचित मूल्य दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा के अंतर्गत संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में गड़बड़ी एवं लापरवाही पाए जाने का मामला कलेक्टर श्री तिवारी के संज्ञान में आते ही, उन्होंने जांच कर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे ।इनमें से शासकीय उचित मूल्य दुकान संकुई दुकान कोड (4206020), शासकीय उचित मूल्य दुकान पहरुआ दुकान कोड (4206055), शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी बिछिया दुकान कोड (4206005) शामिल हैं। इन तीनों दुकानों में अनियमितता पाई गई। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

राम निवास सिंह वार्ड की उचित मूल्य दुकान निलंबित
नगर पालिक निगम कटनी के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान लक्ष्मी महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार, राम निवास सिंह वार्ड (दुकान कोड 4207052) की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद संबंधित उचित मूल्य दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन की कालाबाजारी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल करते हुए गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई का सतत् सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed