महान गायक स्वर्गीय मुकेश जी की 50 वीं पुण्यतिथि पर दी गई स्वरांजली 

0

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में महानतम पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर जी की 50 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक शाम मुकेश के नाम संगीतमय कार्यक्रम जिला प्रेस क्लब भवन के हाल में आयोजित किया गया

इसमें क्षेत्र के प्रतिभावान गायक एवं गायिकाओं के द्वारा स्वर्गीय मुकेश जी के एकल एवं युगल गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया

 

संस्था के 1 वर्ष पूर्ण हुए

आज से 1वर्ष पूर्व 27 अगस्त 2025 के ही दिन जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के गठन पश्चात प्रथम कार्यक्रम स्वर्गीय मुकेश जी की 49 वीं पुण्यतिथि पर मुकेश की यादें नाम से जिला प्रेस क्लब भवन के इसी हाल ने आयोजित किया गया था

अपने गठन के 1 वर्ष के अंदर ही मंच ने विभिन्न सुप्रसिद्ध गायकों एवं गायिकाओं की स्मृतियों में 15 बड़े कार्यक्रम अत्यंत सफलता पूर्वक आयोजित किया जिससे संपूर्ण जिले में सांस्कृतिक चेतना जाग्रत हुई और जनमानस का रुझान तेजी से गीत संगीत के प्रति बढ़ता गया

पिता पुत्री की जोड़ी रही विशेष आकर्षण का केंद्र

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष श्री निर्माण जायसवाल एवं उनकी पुत्री इच्छा जायसवाल के द्वारा स्वर्गीय मुकेश जी एवं स्वर्गीय लताजी के द्वारा गाए हुए सुप्रसिद्ध युगल गीत

दिल की नजर से नजरों की दिल से ये बात क्या है ये राज क्या है

पर अपनी सुमधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को मंत्र मुग्ध कर दिया

नवोदित गायिका इच्छा जायसवाल की अपने पिता के साथ प्रस्तुति की वहां मौजूदा प्रत्येक श्रोताओं ने जोरदार सराहना की एवं इच्छा जायसवाल को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया

उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री अंबुज मिश्रा ने किया एवं समस्त कार्यक्रम मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनय सूर्यवानी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

संपूर्ण कार्यक्रम का यू ट्यूब लाइव एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा था जिससे घर बैठे लोगों ने भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम

में होने वाली प्रस्तुतियों का आनंद उठाया

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष श्री निर्माण जायसवाल अंबिका शर्मा अमित शर्मा विनय सूर्यवानी मदन सोनी समीर खान जय सोनी प्रमोद शर्मा कृष्ण कुमार साहू पंकज मिश्रा अंबुज मिश्रा अजीत दुबे प्रतीक गुप्ता प्रशांत गुप्ता संजय विश्वकर्मा जयदत्त तिवारी मास्टर नदीम ने अपनी प्रस्तुतियां दी

वहीं गायिकाओं में

श्रीमती पूजा श्री केशरवानी श्रीमती स्नेहलता राजपूत श्रीमती ममता सिंह सुश्री सोनिया रोहिणी सुश्री इच्छा जायसवाल सुश्री वैष्णवी सोनी सुश्री साक्षी साहू सुश्री वैष्णवी केवट

ने अपनी प्रस्तुतियां दी

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से

पेंड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेंद्र बहादुर सिंह जी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रितेश फरमानिया जी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री उत्तम वासुदेव जी भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विवेक जायसवाल जी जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी जी जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अखिलेश नामदेव जी सचिव शरद अग्रवाल जी

अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष श्री सीताराम महलवाला जी रामनिवास तिवारी जी मोतीचंद जैन जी मंच के कोषाध्यक्ष श्री आदित्य पांडे जी जिला कांग्रेस महामंत्री पुष्पराज सिंह जी मदन पांडे जी हीराचंद जैन विकास जायसवाल जी उज्ज्वल तिवारी जी कृष्ण कुमार तिवारी जी एल्डरमैन रामबहादुर सिंह जी पेंड्रा भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती कंचन सिंह जी संतोष साहू जी गोपाल जायसवाल जी राजकुमार रजक कुंजबिहारी तिवारी जी कैलाश सोनी फूलचंद राठौर जी सुरेश गोयल रूपेश पटेल बलराम जोशी सहित अनेकों गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed