अवैध शराब पर माधवनगर पुलिस की कार्यवाही, 138 पाव देशी शराब जप्त
अवैध शराब पर माधवनगर पुलिस की कार्यवाही, 138 पाव देशी शराब जप्त
कटनी।। थाना माधवनगर पुलिस ने गत दिवस अमीरगंज में मारपीट की घटना के बाद आरोपियो की धर पकड़ हेतु सघन अभियान चलाया उसी दौरान टीम को बडी मात्रा में एक आरोपी को 138 पाव देशी लाल व सफेद शराब सहित गिरफ्तार किया है जो किशोर बालक के साथ मिलकर शराब बेचने के लिए खड़ा था। यह कार्यवाही थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गईं ।
08 सितम्बर 2026 की रात में जब थाना माधवनगर पुलिस आरोपी सुशील यादव व उनके साथियो की तलाश अमीरगंज में कर रही थी उसी समय पुलिस को अमीरगंज तलाब के पास एक आरोपी मोहित बर्मन पिता छुन्नू बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी अमीरगंज अपने साथी किशोर बालक के साथ 105 पाव देशी प्लेन, 33 पाव लाल मसाला शराब बेचने की फिराक में रखे मिले है जिनके संयुक्त कब्जे से पुलिस ने कुल 138 पाव देशी शराब कुल कीमती 14460 रूपये की जप्त की है। आरोपी व किशोर बालक व्दारा मजदूरी के लिए फरार आरोपी सुशील यादव व्दारा शराब बेचने के लिए देना बताये है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध धारा- 34(1) आबकारी एक्ट, 49 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी सुशील यादव की तलाश कर रही है।