चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी, दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद

0

चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई
अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी, दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
कटनी। आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं आदतन अपराधियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत 15 सितंबर को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
आदर्श कॉलोनी रोड से बटनदार चाकू बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरजाघाट से नई बस्ती आदर्श कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान सचिन कुशवाहा (21) निवासी महात्मा गांधी वार्ड, गांधीगंज के रूप में हुई। मामले में थाना कोतवाली में अप.क्र. 1052/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सोनी बगीचा क्षेत्र से भी युवक पकड़ा
दूसरी कार्रवाई सोनी का बगीचा, गायत्री नगर क्षेत्र में की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम परितोष बर्मन (19) निवासी नई बस्ती, मोहन रोचलानी चौराहा के पास, बताया। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 1054/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार आगामी त्यौहारों के मद्देनजर असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed