आशीर्वाद के दीयों से जगमगाये ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्र सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत हितग्राहियों ने किये दीप प्रज्ज्वलित

0

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाये ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्र
सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत हितग्राहियों ने किये दीप प्रज्ज्वलित
कटनी।। आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा श्री अब्दुल गफ्फार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन ज़िलें भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम का आयोजन सेवा से संकल्प अभियान के प्रथम दिवस किया गया। ज़िलें के समस्त 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलित किये गये एवं आकर्षक रांगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं माताओं ने बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित होकर दीप जलाये एवं सेवा से संकल्प की शपथ ली। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं द्वारा अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किये गये। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भी दीप प्रज्ज्वलित किये एवं सेवा और सकारात्मकता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed