नगरपालिका परिषद पेंड्रा के विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से 48 लाख रुपए की स्वीकृति अध्यक्ष राकेश जालान ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार
पेंड्रा। नगर पालिका परिषद पेंड्रा के विकास कार्यों को गति देने के लिए अधोसंरचना मद से 48 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि पेंड्रा नगर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए लगातार अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न कार्यों की आवश्यकता शासन के समक्ष रखी जा रही है। नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वार्डों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अधोसंरचना मद से मिली यह स्वीकृति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि 48 लाख रुपए की यह स्वीकृति पेंड्रा नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नगर में आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं एवं वार्डों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा।
अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा पेंड्रा नगर के विकास से संबंधित मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से नगर में विकास की गति को और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है तथा आने वाले समय में पेंड्रा नगर में अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े और भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे।
राकेश जालान ने कहा कि नगरपालिका परिषद पेंड्रा नागरिकों की सुविधाओं और नगर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने शासन से प्राप्त सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंड्रा नगर के विकास के लिए भविष्य में भी राज्य शासन का सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी अपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और नगरपालिका परिषद के प्रयासों से पेंड्रा नगर को सुविधायुक्त, व्यवस्थित एवं विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा