प्रथम पुण्यतिथि पर स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल जी की स्मृति में हास्पिटल ब्लड मैडिसन ग्रुप को बाडी फ्रीजर डोनेट किया गया।

0

गौरेला। पुराना गौरेला निवासी स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश जी अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से समाजसेवा की प्रेरणादायी पहल की गई। स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती इमरती देवी अग्रवाल जी ने पूरे परिवार की ओर से बॉडी फ्रीजर ब्लड मेडिसिन ग्रुप, पेंड्रा के आलोक तिवारी को दान किया।

 

परिवार ने यह पहल स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल जी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए की। बॉडी फ्रीजर जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में उपयोगी साबित होगा और सामाजिक एवं मानवीय सेवा के कार्य में सहयोग प्रदान करेगा।

 

इस अवसर पर परिवारजनों ने कहा कि पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के रूप में किए गए ऐसे सेवा कार्य से स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल जी की स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed