स्वर्गीय निलेश ‘नीलू’ स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज NKJ क्लब और सिटी क्लब के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

0

स्वर्गीय निलेश ‘नीलू’ स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
NKJ क्लब और सिटी क्लब के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कटनी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित छोटा क्लब ग्राउंड में स्वर्गीय श्री निलेश ‘नीलू’ स्मृति दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर NKJ क्लब और सिटी क्लब कटनी के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जाटव ने की, जबकि संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुकाबले के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
टूर्नामेंट के आयोजन में मुकेश उर्फ काली, सत्येंद्र सिंह, ज्वेल मशीन, जी. रवि अन्ना, प्रेम प्रताप सिंह, शक्ति प्रताप सिंह, अनुभव चौरसिया, विजय कुमार, शशिकांत, अंकित मेहरा, अंकुर पाठक एवं शशि प्रकाश सहित आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed