गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन
सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के आस्था प्लाजा, बरगवां स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देशसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं।
अमित शुक्ला ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संकल्प आज भी प्रासंगिक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, प्रशांत जायसवाल, रंजीत सिंह, नरेंद्र राय, कमल पांडे, आनंद पटेल, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, माया चौधरी, मुमताज बानो, पंकज गौतम, मनोज गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, इरशाद खान, अभिषेक शिवहरे, विनीत जायसवाल, उदय सिंह, देवीदास तुलस्यानी, रवि मंगलानी, सुरेंद्र राणा, राजेश निषाद एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।