रियल म्यूजिक लवर्स गौरेला के तत्वावधान में 8 अक्टूबर को होगा भव्य म्यूजिकल नाइट काआयोजन

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही

मिश्री देवी स्कूल प्रांगण में संगीत संध्या का आयोजन
गौरेला,07अक्टूबर2026: स्थानीय संगीत प्रेमियों की संस्था रियल म्यूजिक लवर्स गौरेला के तत्वावधान में कल 8 अक्टूबर गुरुवार को नगर में एक भव्य म्यूजिकल नाइट संगीत संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से किया जा रहा है।यह संगीतमय कार्यक्रम मिश्री देवी स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा।इस विशेष सांगीतिक संध्या में भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के अमर हस्ताक्षर स्वर कोकिला लता मंगेशकर, देशभक्ति व भावपूर्ण नगमों के पर्याय महेंद्र कपूर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी एस.पी. बालसुब्रमण्यम के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेंगी।साथ ही यश चोपड़ा के निर्देशन व फिल्मों से जुड़े लोकप्रिय व सदाबहार गीतों को विशेष रूप से मंच पर जीवंत किया जाएगा।
आयोजक मंडल रियल म्यूजिक लवर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर के संगीत प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ना, स्थानीय कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
आयोजन समिति ने गौरेला एवं आसपास के सभी संगीत अनुरागी, प्रबुद्धजनों और परिवारों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में शाम 6 बजे से वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
इस कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक तैयारी में संजय राजपूत शनि श्रीवास्तव,अभिजीत पाठक,साजन पाठक सहित ग्रुप मेंबर्स जुट गए हैं।उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजय राजपूत ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed