वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

0

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी के अंतर्गत सुदूर ग्राम नैगवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए वन्यप्राणियों पर आधारित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में विशेष गश्ती अभियान चलाकर वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।
समापन कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी एवं नैगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed