एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं सत्य और अच्छाई की विजय का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील

0

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
सत्य और अच्छाई की विजय का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील
कटनी। विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को शांति, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार अपनाने तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

शांतिपूर्ण उत्सव मनाने की अपील
एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि दशहरा पर्व की खुशियां आपस में साझा करते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखें। धार्मिक आयोजनों एवं उत्सवों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद ले सकें।
कटनी पुलिस ने भी नागरिकों से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दशहरा मनाने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और त्योहार की खुशियों को सभी के साथ साझा करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक का संदेश है कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब उत्सव के साथ शांति, सुरक्षा और भाईचारा भी कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed