अनूपपुर में जनजाति कार्य विभाग द्वारा क्षेत्र स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, प्रशिक्षकों और जिला प्रभारियों के मार्गदर्शन से संवर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा*

0

  1. ​

अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट
अनूपपुर -जनजाति कार्य विभाग के तत्वावधान में अनूपपुर जिले के देवहरा विद्यालय मैदान में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की क्षेत्र स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का अत्यंत रोमांचक और सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने का बड़ा मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक के निर्देशानुसार और जिला संयोजक श्री संतोष बाजपेई के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

*​मैदान पर उतरी ऊर्जा, प्रभारियों और प्रशिक्षकों की मेहनत लाई रंग*

पीटीआई

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रधानाध्यापक रामलखन मिश्रा और जिला क्रीड़ा प्रभारी शहडोल संजीव शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन के साथ किया गया। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत मैदानी स्तर पर खेल प्रभारियों और कोचों का वह समर्पण रहा, जो लगातार खिलाड़ियों को पसीना बहाने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
​अनूपपुर जिला क्रीड़ा प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्रा और शहडोल जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव शर्मा के मार्गदर्शन के साथ-साथ वरिष्ठ पीटीआई सलीम सिद्दीकी के कुशल संरक्षण और देखरेख में खिलाड़ियों ने अभ्यास से लेकर मैदान तक उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया। इन खेल शिक्षकों व प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सतत प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि आज इस क्षेत्र के बालक-बालिकाएं फुटबॉल के मैदान पर अपनी आक्रामक और अनुशासित खेल शैली से सभी को प्रभावित कर रहे हैं।

  1.  

    संजीव शर्मा जिला क्रीड़ा प्रभारी

शहडोल ​राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन और विदाई*
क्षेत्र स्तरीय इस फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बालिका वर्ग की चयनित टीमें काल्पी (मंडला) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जबकि बालक वर्ग के चयनित खिलाड़ी बैहर (बालाघाट) में अपना जलवा बिखेरेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों और दलों को गगनभेदी नारों व शुभकामनाओं के साथ बहौर और काल्पी के लिए रवाना किया गया।

जिला क्रीड़ा प्रभारी उपेंद्र मिश्रा

इनका रहा विशेष सहयोग*
इस पूरे आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने में व्यवस्था प्रभारी विश्वास राज शुक्ल, सलीम सिद्दीकी, रोहित कुमार चौधरी, शिव कुमार मार्को, मिथिलेश मिश्रा, दीपक राठौर, दिवाकर सिंह, अजय कुमार शर्मा, वंदना मिश्रा, नरेश कुंडे, तुलसी देवी, योगवती, अभिलाषा सिंह, कुनैन कुरैशी और वरिष्ठ पीटीआई बसंता परस्ते का सक्रिय सहयोग रहा। प्रभारियों के इस अथक प्रयासों और बच्चों के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed