खैरहा में 35 तो कंदोहा में 30 फिट रावण के पुतले का हुआ दहन, हर्षोउल्लास से मना दशहरा, धूमधाम से हुई मूर्तियों का विसर्जन

0

(सुधीर शर्मा-9754669649)

शहडोल। जहां एक ओर शहरी क्षेत्रों में नवरात्र के समापन पर दशहरे के धूम रही वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो में भी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। खैरहा गांव के बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजकों ने रावण का 35 फिट ऊंचा पुतला बनाया था, वहीं समीपी गांव कंदोहा में भी दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। दशहरा उत्सव समिति द्वारा कंदोहा के यज्ञशाला प्रांगण में अहंकार का अंत किया। दोनों ही दशहरा मैदान में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य अंजय सिंह मौजूद रहे वही मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, अधिवक्ता अजीत शुक्ला, समाजसेवी नरेंद्र चतुर्वेदी, सरपंच गणेश रौतेल, उपसरपंच गंगा प्रसाद कचेर, अवधेश अवस्थी, पत्रकार सुधीर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुल नापित, कोमल पटेल, शिवप्रसाद बुनकर, सुरेश बुनकर, चंद्रशेखर कचेर, पंडित रामकृपाल शर्मा, लक्ष्मण बुनकर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंचासीन रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूमखैरहा व कंदोहा में नवरात्र व दशहरा के पावन अवसर पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, जिसमे पूरे ग्राम के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। दुर्गा मंदिर परिसर में नव चेतना दुर्गा उत्सव शिवनगर समिति द्वारा लकी ड्रॉ कूपन का आयोजन किया था जो कि दशहरा मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। लकी ड्रा खोले जाने पर प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी भूमि चतुर्वेदी ने जीता, द्वतीय पुरस्कार ने जीता तो अंतिम में तृतीय पुरस्कार इंडक्शन चूल्हा रामगोपाल वर्मा के नाम रहा।

अतिथियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

दशहरा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में पुतला निर्माण में जिन कार्यकर्ताओ ने सराहनीय योगदान दिया, उन सभी कार्यकर्ताओ को दशहरा मंच से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा नव चेतना दुर्गा उत्सव समिति ने दशहरे के अगले दिन एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को सम्मनित किया गया। अतिथियों को शाल-श्रीफल भेंट किया और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह व गिफ्ट प्रदान किया गया।

धूमधाम से हुई मूर्तियों का विसर्जन

शारदेय नवरात्र के अवसर पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा गांव के आधा दर्जन से भी अधिक स्थानों में किया गया था, जिनकी नौ दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना कर धूमधाम से विसर्जन किया गया। नव चेतना दुर्गा उत्सव समिति व हनुमान मंदिर परिसर में विराजित प्रतिमा का विसर्जन एक दिन बाद हुआ जो ग्रामीणों के लिए बेहद रोमांचक रहा। नव चेतना समिति द्वारा डीजे की धुन पर नाचते-गाते मां दुर्गा को विदा किया तो वहीं दुसरी ओर हनुमान मंदिर समिति द्वारा कमाल की बैंड पार्टी बुलाकर धामाल मचा दिया, बैंड के ताल पर नाचते थिरकते हुए भक्तो ने मां दुर्गा की प्रतिमा को इस वर्ष विदा किया। पूरे पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह द्वारा दुर्गा पंडालों से लेकर दशहरा मैदान व मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!