वैश्य महासम्मेलन की 24 वीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल में सम्पन्न, ग्राम संपर्क अभियान की तैयारी के संबंध में लिया गया निर्णय
(सुधीर शर्मा-9754669649)
शहडोल । वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक भोपाल के श्रवनकान्ता होटल में प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता (पूर्व मंत्री) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में शहडोल सहित समूचे मध्य प्रदेश के अपेक्षित पदाधिकारियों की गरिमा मयी उपस्तिथि रही । जिलाध्यक्षों ने अपने प्रतिवेदन से सदन को अवगत कराया । इसके साथ ही वरिष्ठ जनों का मार्ग दर्शन भी सदन को प्राप्त हुआ । बैठक में शहडोल जिले का भी दमदार व सराहनीय प्रतिनिधित्व रहा । प्रदेश महामंत्री व शहडोल संभाग प्रभारी पदम खेमका,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष(युवा इकाई)मनोज गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजेश गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद साहू,संभागीय अध्यक्ष (युवा इकाई) संदीप अग्रवाल,जिलाध्यक्ष शहर नीलेश मोर,एवं जिलाध्यक्ष ग्रामीण जवाहर सोनी,जेपी गुप्ता के साथ उमरिया जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता ने बैठक में शिरकत की ।
बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए , प्रमुख रूप से सभी जिलों में ग्राम संपर्क योजना को मूर्त रूप प्रदान किया गया । शहडोल जिले में भी आगामी समय मे ग्राम संपर्क योजना की रूप रेखा जिला इकाई द्वारा बनाकर कार्य रूप में परिणित किए जाने की जानकारी दी।
बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक में दिसंबर माह में भोपाल में प्रस्तावित वैश्य भवन के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बड़े शहरों में वैश्य छात्रों के लिए छात्रावास खोलने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रदेश में तहसील एवं पंचायत स्तर पर वैश्य जनों को संगठित और सक्रिय करने के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रदेश, जिला एवं तहसील इकाइयों के द्वारा 1 जनवरी से 31 मार्च 2020तक ग्राम संपर्क अभियान यात्रा निकाली जाएगी।