पासपोर्ट कार्यालय के लिए नहीं मिल रहा भवन

सेवा केन्द्र खोलने में अधीक्षक कार्यालय नहीं दिख रहा संजीदा

(शंभू यादव+91 98265 50631)
शहडोल। संभाग के अधीक्षक डाकघर कार्यालय से अधीक्षक द्वारा 15 अक्टूबर को कलेक्टर से पासपोर्ट कार्यालय के लिए 300 स्क्वॉयर फिट स्थान की मांग की गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि विदेश मंत्रालय द्वारा डाक विभाग के साथ मिलकर देश में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की नई पहल की गई है। इस योजना के तहत लोकसभा क्षेत्र में जहां पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं है, उन स्थानों पर एक पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने का प्रस्ताव है।
तो आ गया याद
डाकघर अधीक्षक ए.के. जैन ने पत्र में उल्लेख किया है कि 20 जनवरी 2019 को प्रधान डाकघर भवन में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने के संबंध में सहायक पासपोर्ट अधिकारी द्वारा भ्रमण किया गया था, भ्रमण में प्रधान डाकघर भवन में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया। मजे की बात तो यह है कि 20 जनवरी के बाद 15 अक्टूबर को कार्यालय के अधीक्षक को याद आ गया कि संभाग में भी पासपोर्ट सुविधा के लिए कार्यालय खोलना है, या फिर उन्हें यह ही ज्ञात नहीं था कि जिले में कलेक्टर बैठते हैं।
10 माह बाद लिखा पत्र
अधीक्षक ने कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में एक उपडाकघर संचालित हो रहा है, यदि उक्त स्थान के निकटतम उपडाकघर परिसर से लगा हुआ कम से कम 300 स्क्वॉयर फिट का अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो जाये तो पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जा सकता है। यहां सोचनीय पहलू यह है कि डाकघर अधीक्षक को पासपोर्ट सेवा के लिए स्थल नहीं मिल रहा है, लेकिन उनके द्वारा 10 महीने बाद याद आ गया कि संभागीय मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय खुलना है। इससे साफ समझ में आता है कि खुद डाकघर के अधीक्षक कितनी तेजी से पासपोर्ट सेवा खुलवाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय से पत्राचार कर रहे हैं।

You may have missed

error: Content is protected !!