बड़ी खबर…जातिवाद व 15 लाख देकर सीएमएचओ बने पाण्डेय: ब्लड बैंक प्रभारी
(Amit Dubey-8818814739)
शहडोल। ब्लड बैंक से चल रहे खून के काले कारोबार का मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य और जिला प्रशासन हरकत में आ गया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय ने जहां इस मामले में जांच बैठाते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, वहीं व्हीटी वैन चालक व पूरे मामले के सूत्रधार रहे राकेश वर्मन सहित वार्ड ब्वॉय को नोटिस भेज तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं इस मामले में सिविल सर्जन को भी एक पत्र भेजे जाने की खबर है, जिसमें सिविल सर्जन 7 दिनों के भीतर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की आंतरिक रिपोर्ट व जिम्मेदारी तय कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
इस पूरे मामले में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुधा नामदेव ने खुद को बेकसूर बताते हुए जल्द ही इस मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही, लेकिन उन्होंने अपने ही विभाग के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वीरेन्द्र पाण्डेय ,जय पाण्डेय आदि पर जातिवाद का आरोप लगाने के साथ ही 15 लाख रूपये देकर सीएमएचओ पद दोबारा पाने का डॉ. राजेश पाण्डेय पर भी खुला आरोप लगाया, चर्चा में उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मीडिया कुछ नहीं करेगी।
सुनिये डॉ. सुधा नामदेव ने क्या कहा
.
स्टिंग ऑपरेशन में देखिये पूरे Video @ खून चाहिए : 3 हजार में जिम्मेदार कर रहे हैं सौदा
http://halehulchal.com/स्टिंग-ऑपरेशन-में-देखिये/
*बड़ी खबर……..स्टिंग ऑपरेशन में देखे पूरा सच…*
*यहाँ अस्पताल में ही होता गंदा-धंधा*
*ब्लड बैंक से चल रहा लाल खून का काला धंधा*
*पढ़ें और शेयर करें…किस तरह मरीजों के परिजनों की भावनाओं से खेलते हुए ब्लड बैंक से होते हैं खून के सौदे*
*www.halehulchal.com*