रमेश सिंह के स्तीफे के बाद दिलचस्प हुआ उपचुनाव
(Amit Dubey+8818814739)
शहडोल। रमेश सिंह ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पद से दिया स्तीफा देकर कांग्रेस-भाजपा सहित प्रशासनिक खेमे में हलचल मचा दी है। अनूपपुर का उपचुनाव दिलचस्प हो चला है, कमलनाथ से रमेश सिंह ने कल ही मुलाकात की थी और उसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि कुछ बड़ा होने की संभावना है, पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं कमलनाथ ने रमेश सिंह को आश्वासन दिया होगा, उसके बाद ही रमेश सिंह ने अपने प्रशासनिक पद से स्तीफा देकर पूरे प्रशासनिक महकमें सहित भाजपा-कांग्रेस में हलचल मचा दी।
उपचुनाव में कांग्रेस के विश्वनाथ को टिकट दिए जाने और उनकी टिकट को लेकर अभी घमसान मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर रमेश सिंह को टिकट मिलती है तो, बिसाहूलाल के लिए कांटे की टक्कर हो जायेगी, वहीं अगर टिकट नहीं मिलती और कहीं रमेश सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो, विश्वनाथ और रमेश सिंह दोनों मिलकर बिसाहू को पटखनी दे सकते हैं।