मनाया गया बालभोज कार्यक्रम
विक्रांत तिवारी
ब्योहारी । राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक कुपोषण की जंग सुपोषण के संग के विचार के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, इसी कड़ी में प्रत्येक शनिवार को आंगनबाडिय़ों में कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग बाल भोज कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है । जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोकर एवं परियोजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता रजक के द्वारा वार्ड नंबर 10 ब्योहारी में बाल भोज का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूट्री कॉर्नर की प्रदर्शनी लगाकर हितग्राहियों को स्थानीय सामग्रियों से पोषण आहार की जानकारी दी गई, जिससे मां और बच्चा स्वस्थ रहें । कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ऊषा प्रजापति, ज्योति तिवारी एवं देवकी गुप्ता का प्रयास सराहनीय रहा ।