शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विक्रांत तिवारी
अमलाई। थाना क्षेत्रांतर्गत सोमवार को ग्राम बटुरा एनएच 43 रोड के किनारे आनंद नाम का व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आनंद वासुदेव पिता संतुलाल वासुदेव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बटुरा बताया तथा तलाशी लेने पर कब्जे से एक प्लास्टिक का थैला बरामद हुआ, जिसे चेक करने पर थैले के अंदर 20 पाव हाथ भ_ी की बनी देशी महुआ शराब कुल कीमत करीब 1,200 रूपये, पायी गई। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब ज़ब्त कर आरोपी आनंद वासुदेव के विरूद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।